हैरी पॉटर की कितनी फिल्मे हैं? (Harry Potter Ki Kitni Movies Hain?)
हैरी पॉटर, यह नाम पूरी दुनिया मे इतना फेमस हो चुका हैं की शायद ही कोई इसे ना जानता हो। और अगर आप उन लोगों मे से हो जो इसके बारे मे नहीं जानते और जानना चाहते हैं की आखिर हैरी पॉटर की कितनी फिल्मे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
हैरी पॉटर ने पिछले 30 सालों से मानो जेसे पूरी दुनिया मे अपना जादू चला रखा हे और वक्त के साथ मानो इसके फेन्स और भी तेजी से बड़ते जा रहे हे।
जे के रोलिंग ने सबसे पहले 26 जून 1997 के साल मे हैरी पॉटर की पहली किताब “हैरी पॉटर एंड ध फिलासफर स्टोन” (जिससे भारत मे “हैरी पॉटर और पारस पत्थर” जेसे जाना जाता हे) को पब्लिश किया था। और फिर तबसे लेकर आज तक हैरी पॉटर की जादुई दुनिया ने पूरी दुनिया मे धूम मचा के रखी हुई हे।
आज के दिन हैरी पॉटर की नाकी सिर्फ कितबे हे बल्कि उनके ऊपर फिल्मे भी बन चुकी हे।
और बहोत ही जल्द हैरी पॉटर की एक नई सीरीज भी आने वाली ही जिसके बारे मे आप यहा पर पढ़ सकते हे।
तो आई जानते हे उनकी फिल्मों के बारे मे!
Harry Potter Movies Complete List!
जेसे ही जे के रोलिंग की हैरी पॉटर बुक्स हिट होने लगी और दुनिया भर के लोगों को पसंद आने लगी तो इसको समजना इतना मुस्किल नहीं था की लोग हैरी पॉटर की फिल्मों को भी उतना ही प्यार देंगे जितना के उन्होंने हैरी पॉटर की किताबों को प्यार दिया था।
और तुरंत ही साल 2000 मे हैरी पॉटर की सबसे पहली पिक्चर “हैरी पॉटर और पारस पत्थर (Harry Potter and the Philosopher’s Stone)” पर काम शुरू हो गया था।
आगे जाकर इस फिल्म को इतना प्यार मिला की एक के बाद एक हैरी पॉटर की और भी फिल्मे बनती गई और रिलीज होती गई और इन फिल्मों ने फिल्म इंडस्ट्री मे इतिहास रच कर अपना नाम हमेसा के लिए अमर बना दिया।
हैरी पॉटर की टोटल 8 फिल्मे बनाई गई जिनका नाम हैरी पॉटर की बुक्स के नाम पर ही आधारित था। इन मूवीज की लिस्ट नीचे दी गई हे।
1. हैरी पॉटर और पारस पत्थर (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) (2001)
IMDb Rating: 7.6/10
Story– क्या हो अगर आपको पता चले के आप कोई मामूली इंसान नहीं हो बल्कि एक जादूगर हो? और कोई एसा वेसा जादूगर नहीं मगर जादुई दुनिया का सबसे फेमस जादूगर जिसे वहा का हर एक इंसान जानता हो। जाहीर सी बात हैं की आपके होश उड़ जाएंगे, नहीं?
कुछ एसा ही इस मूवी मे दर्शाया गया हैं। हैरी पॉटर को अपने 11वे जन्मदिन पर ठीक यही पता चलता हैं। उसे जादुई दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल Hogwarts मे दाखिला मिलता हैं और यही से उसके इस अद्भुत सफर की शुरुआत होती हैं।
हैरी पॉटर, रॉन विसली और हरमाइनी ग्रैन्जर की गोल्डन तिगड़ी का रोल Daniel Radcliffe, Rupert Grint और Emma Watson जेसे बेमिसाल ऐक्टरस् ने निभाए हैं।
2. हैरी पॉटर और राहस्यमई तहखाना (Harry Potter and the Chamber of Secrets) (2002)
IMDb Rating: 7.4/10
Story– हैरी पॉटर अपने होगवर्टस स्कूल के दूसरे साल मे या चुका हैं और उसे एक Elf ने चेतावनी दी हैं के इस साल हैरी पॉटर को स्कूल मे जान का खतरा हैं। इससे इक्साइटिंग शुरुआत भला किस फिल्म मे मिल सकता हैं नहीं?
हैरी, रॉन, और हरमाइनी एक बार फिर से बहोत सारी अचंभित करने वाले जादू सीखते हैं मगर उसके साथ ही दिन ब दिन उनका जीवन खतरे मे घिरता जाता हैं। ये एक लाजवाब फिल्म हैं जिसमे आपको सामना होगा Flying Car से, न्यू Defence against the Dark Arts टीचर से, विशालकाय Spiders से और खुद Lord Voldemort से।
काफी अड्वेन्चरस फिल्म हैं, नहीं?
3. हैरी पॉटर और अजकाबान का केेदि (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban) (2004)
IMDb Rating: 7.9 /10
Story– हैरी का स्कूल मे तीसरा साल, जो हैं सभी मूवीज मे एक दम बेमिसाल!
इस फिल्म को फेन्स की बहोत ही सराहना और प्यार मिल क्योंकि ये हैं ही इतने लाजवाब। हैरी मिलेगा खूखार खूनी से जो उसके पीछे पड़ चुका हैं और हर एक पल कभी भी हैरी को मार सकता हैं। इस खूनी का नाम हैं Sirius Black, और वो Azkaban जेल से फरार होने वाला सबसे पहला इंसान बन चुका हैं।
इस फिल्म मे और भी रोचक कैरिक्टरस् को दर्शाया गया हैं जेसे की प्रोफेसर Lupin, Buckbeak, Peter Pettigrew और भयानक Dementors जिससे खुद हैरी पॉटर भी डरता हैं।
4. हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire) (2005)
IMDb Rating: 7.7 /10
Story– Triwizard Tournament, जी हाँ आपने सही सुना। हैरी पॉटर अपने होगवर्टस के चौथे साल मे Triwizard Tournament मे हिस्सा लेने जा रहा हैं, और शायद ये उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती हैं।
मगर क्या सही मे उसने खुद हिस्सा लिया?या फिर ये किसी की साजिस थी जिससे हैरी पॉटर को अपनी जान गवानी पड़ सकती हैं?
यह जानने के लिए आपको इस मूवी को, जो मेरे खयाल से इस फिल्म सीरीज को सबसे बेस्ट फिल्म्स मे से एक हैं, पूरा देखना पड़ेगा।
इसमे हैरी को 3 खौफनाक टास्क को पूरा करना होगा जिसमे उसको लड़ना हैं 3 और चैंपियंस से, और उन्मे से एक टक्कर का होगवर्टस चैम्पीयन सामील हैं जिसका नाम Cedric Diggory हैं, जिसका किरदार खुद Robbert Pattinson अदा कर रहे हैं।
5. हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (Harry Potter and the Order of the Phoenix) (2007)
IMDb Rating: 7.5 /10
Story– लॉर्ड वॉलडएमॉर्ट ने अपनी वापसी कर ली हैं और अब हकीकत मे हैरी पॉटर और साथ ही मे पूरी दुनिया के लोगों को अपनी जान का खतरा हैं। और तो और कोई भी हैरी पॉटर और उसके प्रोफेसर Albus Dumbledore पर विश्वास नहीं कर रहा हैं की वॉलडएमॉर्ट सही मे वापस या चुका हैं।
हैरी को अब नया केवल वॉलडएमॉर्ट का सामना करना है बल्कि उसे इस बार अपने दोस्तों सहित पूरी जादुई दुनिया का सामना करना हैं और साबित करना हैं के वॉलडएमॉर्ट सही मायने मे वापस या चुका हैं और दुनिया को इस बात का खतरा हैं।
6. हैरी पॉटर एंड ध हाफ ब्लड प्रिंस (Harry Potter and the Half Blood Prince) (2009)
IMDb Rating: 7.6/10
Story– होगवर्टस का छठा साल और हैरी फिर एक बार अपने दोस्तों के साथ स्कूल मे अपना जीवन जी रहा हैं। पूरी दुनिया को वॉलडएमॉर्ट की वापसी के बारे मे पता चल चुका हैं और अब हर कोई डर और मायूसी के महोल मे अपना गुजरा कर रहे हैं।
मगर Dumbledore और Harry साथ मिल कर कुछ एसा कर रहे हे की जिससे वे Voldemort को हरा सके। वे ढूंढ रहे हैं Lord Voldemort की अमरता का राज। क्या वो ढूंढ पाएंगे? पता करने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।
7. हैरी पॉटर और मौत के तोहफे भाग: 1 (Harry Potter and the Deathly Hallows Part: 1) (2010)
IMDb Rating: 7.7 /10
Story– हैरी पॉटर की सातवी किताब इतनी बड़ी और डिटेल्स से भारी थी की फिल्मकर्ता को इस बुक से 2 फिल्मे बनानी पड़ी। जिसका पहला पार्ट यह है।
इसमे हैरी,रॉन, हारमायनी की जोड़ी को ज्यादातर वक्त टेंट मे बिताना पड़ता हैं क्योंकि वे अब होगवर्टस के सातवे साल मे स्कूल नहीं जा रहे। बल्कि वे अब वॉलडएमॉर्ट को हराने केलिए “Horcrux” ढूंढ रहे हैं। अब ये Horcrux क्या है और कितने हैं यै जानने के लिए इस फिल्म को पूरा देखे।
8. हैरी पॉटर और मौत के तोहफे भाग: 2 (Harry Potter and the Deathly Hallows Part: 2) (2011)
IMDb Rating: 8.1 /10
Story– इस फिल्म को IMDb ने इस सीरीज की फिल्मों मे से सबसे रेटिंग दी हैं। हैरी, रॉन, हारमायनी अब आ चुके हैं अपने आखरी पढ़ाव पर। इसमे होने वाला हैं एक महायुद्ध। अच्छाई औ बुराई का महायुद्ध।
हैरी और वॉलडएमॉर्ट का महायुद्ध। यह मूवी, जो इस सीरीज की लास्ट फिल्म हैं, आपको वह हर एक चीज दिखाईगी जो आप इतने सालों से देखना चाहते थे और शायद बिल्कुल भी देखना नहीं चाहते थे।
यह सब जानने के लिए मे आपको आग्रह करुग की कृपया इस अनोखी फिल्म को जरूर से देखिए।
Harry Potter Universe
इन हैरी पॉटर फिल्मों के अलावा जे के रोलिंग ने Warner Bros. के साथ मिलकर हैरी पॉटर के ही जादुई दुनिया मे ही आधारित (Harry Potter Universe) 3 और भी फिल्मे बनाई हे जिसके लिस्ट नीचे दी गई हे।
1. फैन्टैस्टिक बीस्टस् एंड व्हेर टु फाइन्ड धेम (Fantastic Beasts and where to Find Them) (2016)
2. फैन्टैस्टिक बीस्टस्: ध क्राइमस् ऑफ गरिंड़लवाल्ड (Fantastic Beasts: The Crimes of Grindelwald) (2018)
3. फैन्टैस्टिक बीस्टस्: ध सीक्रिटस् ऑफ डंबलडोर (Fantastic Beasts: The Secrets of Dumbledore) (2022)
इन सभी फिल्मों के अलावा इनकी बुक्स के बारे मे डीटेल मे पढ़ने के लिए यहा पर क्लिक करिए: हैरी पॉटर बुक्स कम्प्लीट लिस्ट इन डीटेल!
हैरी पॉटर के FAQ
हैरी पॉटर कौन हे ?
हैरी पॉटर J.K. Rowling नाम की एक लेखक की लिखी गई किताबों का एक मुख्य किरदार हे जो की एक 11 साल का लड़का हे और जादुई दुनिया का सबसे फेमस व्यक्ति हे।
हैरी पॉटर के कितने पार्टस् हे ?
हैरी पॉटर के कुल 7 पार्टस् हे जो हैरी पॉटर के हॉकवर्टस स्कूल के दौरान बिताए गए 7 सालों को दर्शाते हे।
हैरी पॉटर की कितनी बुक्स हे?
हैरी पॉटर की टोटल 7 बुक्स हे।
हैरी पॉटर की कितनी फिल्मे हे ?
हैरी पॉटर की कुल 8 फिल्मे हे।
क्या हैरी पॉटर की 8वी किताब हे ?
नहीं, लेकिन 8 वी किताब का स्क्रीन प्ले हे जिसका नाम “हैरी पॉटर एंड ध कर्स्ड चाइल्ड” हे।